आरबीआई रेपो रेट में कोई परवर्तन नहीं , GDP अनुमान 6.1% से घटाकर 5% किया
जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ के 4.5 पर्सेंट के 6 साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रिज़र्व बैंक एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तीन दिनों की पॉलिसी बैठक के बाद नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया गया। हालांकि केंद्रीय बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 6.1 पर्सेंट से घटाकर 5% कर दिया और महंगाई दर का अनुमान 3.5 पर्सेंट से बढ़ाकर 3.7% कर दिया है।
]]>