वो कौन हैं जिसको दी जा रही अज़ीम प्रेमजी की कंपनी Wipro की कमान

6

आईटी कंपनी विप्रो में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विप्रो  के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन अजीम प्रेमजी  आज रिटायर होने वाले हैं, जिसके बाद उनके बेटे रिशद प्रेमजी  उनका पद संभालेंगे। अब रिशद विप्रो के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। कंपनी ने अजीम के बेटे रिशद प्रेमजी को अगले 5 साल के लिए एग्जिक्यूटिव चेयरमैन पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 31 जुलाई को प्रभावी होगी।

रिशद प्रेमजी कौन है –

सन 2007 में रिशद विप्रो का हिस्सा बने थे। विप्रो में काम शुरू करने से पहले वो बेव कंपनी लंदन में काम करते थे। उन्होंने जीई कैपिटल के साथ भी काम किया है। रिशद प्रेमजी ने हॉवर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया है। साल 2014 में उनको वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यंग ग्लोबल लीडर का अवार्ड दिया था। रिशद आईटी कंपनियों के संगठन नैस्कॉम के चेयरमैन भी रहे हैं।

 रिशद विप्रो की तरफ से चलाए जा रहे सामाजिक और शिक्षा से जुड़े कामों को भी देखते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार  रिशद विप्रो में यंग प्रोफेशनल्स को ज्यादा इनसेंटिव देने के पक्ष में रहते हैं। वो ऐसा कर कंपनी के साथ ज्यादा बेहतर लोगों को जोड़े रखना चाहते हैं।

रिशद के पिता अजीम प्रेमजी का जन्म 29 दिसंबर, 1945 को हुआ था. उनके दादा भारत के जाने-माने चावल व्यापारी थे। प्रेमजी का बचपन मुंबई में बीता। यही से रिशद ने अपने पिता अजीम प्रेमजी से बिजनेस के गुर सीखे हैं।

]]>
Leave A Reply

Your email address will not be published.