जम्मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प राज्‍य सभा में पेश किया गया

11
गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 हटाने की सिफारिश की। इस पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने गृहमंत्री के बयान से पहले ही कश्‍मीर मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में युद्ध जैसे हालात हैं, पूर्व मुख्‍यमंत्रियों को नजरबंद क्‍यों कर दिया गया है। इसपर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कश्‍मीर पर किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार हूं।‘ राष्‍ट्रपति की मंजूरी के बाद अनुच्‍छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे। उन्‍होंने जम्‍मू कश्‍मीर के पुनर्गठन का विधेयक पेश किया।

बता दें कि सुबह से ही विपक्षी दल कश्मीर मुद्दे को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। तमाम विपक्षी दलों ने राज्यसभा व लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। PDP सांसद संसद में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले कश्मीर मुद्दे पर थोड़ी देर पहले ही पीएम आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कश्मीर मुद्दे पर दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।

]]>
Leave A Reply

Your email address will not be published.