तेज उछाल के साथ बाजार 50 हजार के पार बंद हुए, सेंसेक्‍स, निफ्टी में भी तेजी

8

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी रहा और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 फीसदी ऊपर 50193.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 15108.10 के स्तर पर बंद हुआ। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई थी।

विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही परिणाम, टीकाकरण अभियान की गति और वैश्विक बाजार की प्रवृत्ति से तय होगी। इस सप्ताह भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन, हैवेल्स, हिंडाल्को और फेडरल बैंक जैसी कुछ कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं। इसके अलावा निवेशकों का सोमवार को जारी होने वाले थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर भी ध्यान होगा।

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 462.60 अंकों (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 50043.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 148.30 अंक (0.99 फीसदी) ऊपर 15071.50 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था

सोमवार को शेयर बाजार में खरीदारी हुई और यह जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 फीसदी ऊपर 49580.73 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 245.35 अंक यानी 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 14923.15 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में सोमवार को आए उछाल के साथ निवेशकों की संपत्ति 3,03,725.89 करोड़ रुपये बढ़ी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.