देशी कंपनी पेटीएम सबसे बड़ा आईपीओ ला कर 22 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में

21

पेटीएम देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के अनुसार इस IPO के लिए प्रक्रिया अगले महीने जून या जुलाई में प्रारंभ कर दी जाएगी।

Bloomberg में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी दिग्गज Paytm इस साल नवंबर में अपना IPO लेकर आ सकती है।

IPO की मंजूरी पर बैठक

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Paytm का ये IPO करीब 3 बिलियन डॉलर यानी करीब 22,000 करोड़ रुपये का होगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक IPO को मंजूरी देने के लिए Paytm की पेरेंट कंपनी One97 Communications के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 28 मई यानी आज एक बैठक करेंगे। इस IPO के माध्‍यम से Paytm ने अपना वैल्यूएशन 1.80 लाख करोड़ रुपये से 2.20 लाख करोड़ रुपये के बीच करने का लक्ष्य तय किया है। जिसके लिए वह यह आईपीओ लाने बाली है। अब देखना होगा कि आईपीओ आने पर निवेशक इस प्रकार लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.