देश में थोक मंहगाई दर में 2.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई

6

महंगाई दर के मामले में एक अच्‍छा समाचार सुनने को मिला है । उल्‍लेखनीय है कि देश में महंगाई दर  लगातार उच्च स्तर पर बनी हुई थी। ऐसे में थोक और खुदरा महंगाई (CPI) के ताजा आंकड़े सरकार और रिजर्व बैंक के साथ ही आम आदमी के लिए भी राहत भरे हैं। जहां थोक महंगाई (WPI) में 2.31 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं खुदरा महंगाई दर सितंबर में 7.41 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर महीने में 6.77 प्रतिशत पर आ गई है।

महंगाई लंबे समय से देश में उच्च स्तर पर बनी हुई थी। इसे रोकने की सरकार और रिजर्व बैंक की के सारे प्रयास विफल नजर आ रहे थे। लेकिन अक्टूबर में महंगाई दर के जो आंकड़े सामने आए, वो देशवासियों के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के लिए दोहरी खुशखबरी लाए हैं। सोमवार को सुबह पहली अच्छी खबर आई जब देश में थोक महंगाई 2.31 प्रतिशत घट गई। वहीं एक दिन में दूसरी अच्छी खबर शाम होते-होते सामने आई, जब खुदरा महंगाई दर भी लंबे समय बाद 7 प्रतिशत के नीचे आ गई।

खुदरा महंगाई 7 प्रतिशत नीचे

देश में खुदरा महंगाई लगातार आठ महीनों से भारतीय रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य से ऊपर बनी हुई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी इसे 7 प्रतिशत से नीचे लाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके लिए सरकार और आरबीआई लगातार कोशिश कर रही थी। अब उनकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। दरअसल, CPI (Retail Inflation) लंबे समय बाद आखिरकार 7 प्रतिशत से नीचे आ गई। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.77 प्रतिशत पर आ गई है। इससे पहले सितंबर महीने में यह आंकड़ा 7.41 प्रतिशत था।

खाद्य महंगाई दर यहां पहुंची

महंगाई (Inflation) से बेहाल आम लोगों को एक दिन में दोहरी खुशी हाथ लगी है। हालांकि, अक्टूबर में खुदरा महंगाई का ये आंकड़ा राहत देने वाला है, लेकिन ये अभी भी आरबीआई के निर्धारित लक्ष्य से ऊपर बना हुआ है। गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने रिटेल इंफ्लेशन को 2 से 6 प्रतिशत के दायरे में रखने का लक्ष्य तय किया हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खाद्य पदार्थों पर महंगाई (Food Inflation) दर 7.01 प्रतिशत पर आ गई है। 

थोक महंगाई में भी बड़ी गिरावट

इससे पहले सोमवार सुबह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) ने अक्टूबर के महीने में थोक महंगाई दर (WPI) के आंकड़े जारी किए थे। थोक महंगाई दर अक्टूबर में घटकर 8।39 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर में 10.70 प्रतिशत पर थी। लंबे समय के बाद थोक महंगाई दर डबल से सिंगल डिजिट में आई है। सरकार के आंकड़े के अनुसार, थोक महंगाई दर मार्च 2021 के बाद पहली बार डबल डिजिट से नीचे आई है। लगातार 18 महीनों से थोक महंगाई दर दहाई अंकों में नजर आ रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.