पीएम मोदी सोशल मीडिया को अलविदा कह सकते हैं लोगों ने दी प्रतिक्रिया

24
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इसके लेकर लोगों में काफी हैरानी देखने को मिल रही है। मोदी जी ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा, इस रविवार, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा। उन्होंने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल @narendramodi से इसकी जानकारी दी है। जब उनके द्वारा इस टि्वट इस प्रकार का मैसेज लोगों ने पढ़ा तो उन्‍हें हैरानी हुई। उनके टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहे हैं। कुछ ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उनकी वजह से वे टि्वटर से जुड़े, इसलिए वे सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला न लें। पीएम मोदी के इस ट्वीट को एक घंटे के अंदर 16.9 हजार री-ट्वीट और 50.8 हजार लाइक्स मिले हैं। उल्‍लेखनीय है कि, टि्वटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है।

क्‍या मिली प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा कि क्या हमारे देश ने सोशल मीडिया नेटवर्किंग के लिए कोई और बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया है जो आप फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम छोड़ने की सोच रहे हैं? अगर ऐसा है तो ठीक नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि वे इस फैसले का समर्थन करते हैं और उम्मीद है कि कोई देसी प्लेटफॉर्म बनेगा जहां सरकार के अच्छे कार्यों की जानकारी प्रदान की जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि नए मीडिया प्लेटफॉर्म की उम्मीद है जो पक्षपातों से दूर रहेगा।  एक अन्य यूजर ने लिखा, आपका सोचना सही है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर अपशब्दों और अफवाहों की भरमार है, इसी कारण से माहौल बिगड़ रहा है। इससे अच्‍छा आप इसे छोड़ रहे हैं।

]]>
Leave A Reply

Your email address will not be published.