मंदी से बचाओं के लि‍ए सरकार की कई बड़ी घोषणाएं

7
वैंश्‍विक मंदी से बचाओं के लिए सरकार ने कई बड़ी घोषणा की है। इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना था कि मंदी की समस्या सिर्फ भारत के लिए ही नहीं है बल्कि दुनिया के लगभग सभी देश में भी इस समय मंदी का सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि सुधार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और देश में लगातार आर्थिक सुधार हुए हैं जो आसानवित है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्‍य देश भी मंदी का सामना कर रहे हैं।  भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्‍य देशों की अपेक्षा बेहतर हालात में है। वित्त मंत्री का कहना था कि वैश्विक मंदी को समझने की जरूरत है। अमेरिका और चीन की मध्‍य ट्रेड वार इसकी मुख्‍य वजह है।

वित्त मंत्री ये बड़ी घोषणा की ….

-शेयर बाजार में कैपिटल गेन्स से सरचार्ज हटेगा।

 स्टार्ट अप टैक्स निपटारे के लिए अलग सेल बनाया जाएगा।

 लोन आवेदन की ऑनलाइन निगरानी की व्‍यवस्‍था की जाएगी।

 लोन क्लोज होने के बाद सिक्यॉरिटी रिलेटेड डॉक्यूमेंट बैंकों को 15 दिन के भीतर देना होगा।

 रेपो रेट कम होते की ब्याज दरें कम होंगी। ब्याजदर घटेगी तो EMI कम होगा।

 बैंकों को ब्याज दरों में कमी का फायदा लोगों को देना होगा।

 डीमैट अकाउंट के लिए KYC में आधार की आवश्‍यकता नहीं होगी।

]]>
Leave A Reply

Your email address will not be published.