रोजमर्रा की चीजें खरीदने का तरीका बदल देगा जियोमार्ट

6

जियोमार्ट किराना का तौर-तरीका बदलने जा रहा है। रोजमर्रा की चीजें खरीदने का आपका रीति का बदलने जा रहा है। यह किराना शॉपिंग को आसान बनाने जा रहा है बल्कि छोटे किराना स्‍टोरों को भी कारोबार बढ़ाने का मौका देगा। जियोमार्ट रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का ई-कॉमर्स पोर्टल है। आरआईएल की 43वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियोमार्ट के बारे में कई अहम बातें बताईं। जियोमार्ट की मदद से छोटे किराना दुकानदार अपने स्‍टोर को ऑनलाइन बना सकेंगे. उन्‍हें जियो के मौजूदा ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का अवसर भी मिलेगा. इससे उनके लिए मांग बढ़ेगी। रिलायंस ने अपनी 43वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में इसका एलान किया।

इस बारे में मुकेश अंबानी का कहना है कि जियोमार्ट किराने के मॉडल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। जियोमार्ट किराने के प्लेटफॉर्म का बीटा संस्करण 200 शहरों में चलाया जा रहा है। दैनिक ऑर्डर 2.5 लाख को पार कर चुके हैं। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.