सरकार ने केन्‍द्रीय कर्मचारियों के लिए जारी की नये दिशा-निर्देश

11

कोरोना वायरस  का खतरा अभी भी देश पर मंडरा रहा है। इसी के चलते केंद्र सरकार  ने अपने कर्मचारियों के कार्यालय आने के बारे में नए दिशा-निर्देश  जारी किए। सरकारी कार्यालयों में कोरोना पॉज़िटिव मामले लगातार बढ़ने के बाद ये कदम उठाया गया है। सरकार के नए दिशा-निर्देश अब केवल उन कर्मचारियों को कार्यालय आने को कहा जिन्हें कोई लक्षण नहीं है।

 अगर सर्दी/खाँसी या बुखार है तो घर पर ही रहने को कहा गया है।

 कंटेनमेंट ज़ोन में रह रहे अधिकारी और कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। जब तक कंटेनमेंट ज़ोन नहीं हट जाता तब तब घर पर ही रहेंगे।

 एक दिन में बीस से अधिक अधिकारी/कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इसके लिए रोस्टर बनाया जाएगा। बाकी घर से काम करते रहेंगे

 अगर एक केबिन में दो अधिकारी हैं तो वे एक दिन छोड़ कर आएँगे

 पूरे समय मास्क लगाना होगा। जो नहीं लगाएँगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी

 सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें

अधिकारी अपने कंप्यूटर आदि की खुद ही सफाई करेंगे

 जहाँ तक संभव हो आमने-सामने की बैठक से बचा जाए

]]>
Leave A Reply

Your email address will not be published.