सोने की कीमतों में न्यू ईयर से पहले बड़ा बदलाव, कभी सस्‍ता तो कभी महंगा नजर आ रहा है

23

भोपाल। देश में बढ़ती महंगाई की वजह से सराफा बाजारों में सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना कभी सस्ता तो कभी महंगा होता हुआ नजर आ रहा है।

विवाह समारोह का सीजन खत्म हो गया है, लेकिन इसके बाद भी गोल्ड के दाम बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। आज यानी 21 दिसंबर 2023 को सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 57,145 रुपये है, मगर बीते दिन 57,069 भाव था। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 62385 रुपये प्रति 10 ग्राम है, बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 62,302 रुपये थी, आज दाम बढ़े हैं।

सोना अब भी 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है, वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। यदि आप सोने खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले अलग – अलग शहरों के दाम जान लेने चाहिए, ताकि आपको समझ आ जाये कि किस शहर में आज क्या भाव चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.