27 मार्च से 4 अप्रैल के मध्‍य अधिकाशं दिनों में अवकाश बैंक के लि‍ए सिर्फ दो कार्य दिवस

6

वित्‍तीय वर्ष के अंतिम सप्‍ताह और नए वित्‍तीय वर्ष के प्रथम सप्‍ताह में अवकाश के कई दिन हैं। इसलिए अगर आपको बैंक या अन्‍य कोई सरकारी कार्य है तो कृपया ध्‍यान रखे आपके पास बहुत कम समय है। इस सप्ताह शनिवार से 4 अप्रैल तक बैंकिंग सेवाएं केवल दो दिनों के लिए उपलब्ध होंगी। 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच केवल 2 कार्य दिवस हैं। इसलिए अगर आपके पास बैंक में कोई काम है तो उसे इस सप्ताह पूरा कर लें या फिर आपको 3 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। पूरे देश में 27-29 मार्च से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इस बीच केवल दो दिन 30 मार्च और 3 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं मिल सकती हैं। 31 मार्च को बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है। इसलिए इस दिन बैंक अपना कार्य पूर्ण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.