मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया TiE भोपाल चैप्टर का शुभारंभ

69

एंटरप्रेन्योर एआई समिट 2025 में एआई आधारित बिज़नेस ऑटोमेशन और एथिक्स पर हुई चर्चा

भोपाल, 6 सितम्बर 2025: राजधानी भोपाल में शनिवार को TiE ‘The Indus Entrepreneurs’ मध्यप्रदेश द्वारा एंटरप्रेन्योर एआई समिट 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने TiE भोपाल चैप्टर का शुभारंभ किया।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि TiE भोपाल चैप्टर का शुभारंभ प्रदेश के स्टार्टअप्स और उद्यमियों को राष्ट्रीय और वैश्विक नेटवर्क से जोड़ेगा। इससे उन्हें मेंटॉरशिप, फंडिंग और सहयोग के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल जैसे उभरते स्टार्टअप हब के लिए यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी।

एआई के साथ एथिक्स की भी आवश्यकता
अपने उद्बोधन में श्री सारंग ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल शोध का विषय नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में प्रैक्टिकल और उपयोगी टूल बन चुका है। एआई से व्यवसाय स्मार्ट, तेज़ और स्केलेबल हो रहे हैं। चाहे सेल्स, ऑपरेशन्स, एचआर हो या कस्टमर मैनेजमेंट, हर जगह इसकी अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि एआई जितना अवसर लेकर आता है, उतनी ही जिम्मेदारी भी साथ लाता है। आने वाले समय में एआई केवल बिज़नेस ग्रोथ का साधन नहीं रहेगा, बल्कि यह नवाचार और रोजगार सृजन का बड़ा आधार बनेगा। इसलिए तकनीक का उपयोग हमेशा एथिक्स, पारदर्शिता और मानवीय मूल्यों के साथ होना चाहिए, ताकि यह समाज और उद्यम दोनों के लिए लाभकारी साबित हो।

समिट में फोकस: बिज़नेस ऑटोमेशन और इनोवेशन
समिट में प्रतिभागियों को एआई की मदद से सेल्स, ऑपरेशन्स, ह्यूमन रिसोर्सेज़ (HR), कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) और अन्य क्षेत्रों में ऑटोमेशन की संभावनाओं से परिचित कराया गया। आयोजकों ने बताया कि यह समिट केवल एआई को समझने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रैक्टिकल जानकारी, लाइव डेमो और केस स्टडीज़ भी प्रस्तुत की जा रही हैं ताकि प्रतिभागी सीधे इन तकनीकों को अपने व्यवसाय में लागू कर सकें।

मुख्य वक्ता का अनुभव
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रख्यात सीरियल एंटरप्रेन्योर श्री संजीव जैन ने अपने अनुभव साझा किए। श्री जैन ने अब तक 7 से अधिक टेक कंपनियाँ स्थापित की हैं, जिनमें TNS (Technology Never Sleeps) और CEOITBOX प्रमुख हैं। उन्होंने Honda, Mitsubishi, L&T, IOCL, GMR और भारतीय रेल जैसी अग्रणी कंपनियों को अत्याधुनिक तकनीकी समाधान प्रदान किए हैं।

किसके लिए विशेष उपयोगी
समिट स्टार्टअप्स, MSMEs, बिज़नेस ओनर्स, एंटरप्रेन्योर, HR, फाइनेंस, ऑपरेशन्स प्रोफेशनल्स, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, IT, रिटेल और सर्विस सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के लिए विशेष उपयोगी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.