महिला उद्यमियों ने सीखा बिजनेस नेटवर्किंग का गुरु मंत्र

0

महिला उद्यमियों ने सीखा बिजनेस नेटवर्किंग का गुरु मंत्र बीएनआई भोपाल ने आयोजित की साप्ताहिक सभा, 50+ महिलाओं ने लिया हिस्सा

भोपाल :बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) भोपाल चैप्टर ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और नेटवर्किंग की संभावनाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से साप्ताहिक सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम होटल एफोटेल बाय सयाजी में हुआ, जिसमें शहर की लगभग 50 महिला उद्यमियों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम में बीएनआई भोपाल चैप्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रदीप करंबेलकर ने महिलाओं को रेफरल बेस्ड नेटवर्किंग सिस्टम और बिजनेस डेवलपमेंट की रणनीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा:

“महिला उद्यमियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सेल्स और मार्केटिंग नेटवर्क का अभाव होता है। 95 प्रतिशत महिला उद्यमी अपने व्यवसाय को बिना सेल्स टीम के संचालित करती हैं। ऐसे में बीएनआई का रेफरल बेस्ड सिस्टम उन्हें एक भरोसेमंद बिजनेस कम्युनिटी से जोड़ता है, जहां सदस्य एक-दूसरे को रेफरल देकर नए लोगों से जोड़ते हैं। इससे कारोबार का दायरा बढ़ता है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत होती है।”

सभा में बीएनआई भोपाल चैप्टर के प्रेसिडेंट अरुण वागदरे, जनक भट्ट, अनुराग माहेश्वरी और आरती सिन्हा ने भी प्रतिभागियों को बिजनेस ग्रोथ के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन दिया।

महिला उद्यमियों ने बीएनआई के नेटवर्किंग मॉडल को समझा और इसे अपने व्यवसाय को स्केलेबल बनाने, प्रोफेशनल नेटवर्क का विस्तार करने तथा बाजार तक आसानी से पहुंच बनाने के लिए प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने बीएनआई की मीटिंग्स में नियमित भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि मजबूत नेटवर्किंग से नए सहयोग, पार्टनरशिप और बाजार तक पहुंच बनाना कितना आसान हो जाता है।

बीएनआई भोपाल चैप्टर नियमित रूप से ऐसी सभाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों को बिजनेस ग्रोथ, इनोवेशन और लीडरशिप के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.