इनकम टैक्‍स विभाग ने 2021 में टैक्स से जुड़ें सभी काम के लिए जारी किया कैलेंडर

3

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने साल 2021 का नया ई-कैलेंडर जारी किया है। इस ई-कैलेंडर में टैक्‍स से संबंधित जानकारी दी गई है। कैलेंडर में विभाग ने लिखा है कि एक नए युग में आपका स्‍वागत है, जहां  कर प्रणाली  निर्बाध, फेसलेस और पेपरलेस हो रही है। इसलिए यह कैलेंडर टैक्‍स से जुड़े दिनांक का याद रख सकते हैं और अपनी पेनाल्‍टी को बचा सकते हैं। इनकम विभाग की ओर से जारी किए गए नए कैलेंडर के जरिए आपको टैक्स रिटर्न फाइल करने में आसानी मिलेगी

यह कुछ प्रकार से है-

January 2021

January 10: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए बिना ऑडिट वाले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए बढ़ाई गई अंतिम तारीख है।

January 15: इनकम टैक्स एक्ट के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख।

January 15: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का क्वार्टर्ली स्टेटमेंट।

January 30: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए एकत्रित टैक्स के संबंध में क्वार्टर्ली TCS सर्टिफिकेट।

January 31: विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) के तहत डिक्लेरेशन करने की अंतिम तारीख।

January 31: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए टीडीएस (TDS) डिपॉजिट का तिमाही विवरण।

February 2021

February 15: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए ऑडिट वाले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बढ़ाई गई तारीख।

February 15: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए क्वार्टर्ली TDS सर्टिफिकेट।

March 2021

March 15: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी किस्त।

March 31: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए देरी से या संशोधित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख।

March 31: वित्त वर्ष 2020-21 के लिए Q1 और Q2 के लिए जमा किए गए TDS/TCS का तिमाही विवरण।

March 31: अतिरिक्त लेवी के बिना विवाद से विश्वास स्कीम के तहत भुगतान की अंतिम तारीख।

March 31: आधार (Aadhaar) को पैन (PAN) से लिंक करने की अंतिम तारीख।

May 2021

May 15: 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS स्टेटमेंट को जमा करने की डेडलाइन।

May 31: 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS स्टेटमेंट जमा करने की डेडलाइन।

May 31: फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के संबंध में 285BA के तहत वित्तीय लेनदेन के विवरण प्रस्तुत करने की नियत तारीख।

June 2021

June 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स का पहला इंस्टॉलमेंट।

June 15: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए कर्मचारियों को TDS सर्टिफिकेट- फॉर्म 16 (भुगतान किए गए वेतन के संबंध में)।

June 15: 31 मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए त्रैमासिक TDS सर्टिफिकेट (वेतन के अलावा)।

July 2021

July 15: 30 जून, 2021को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट।

July 30: 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट।

July 31: 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट

July 31: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख।

August 2021

August 15: 30 जून, 2021 को समाप्त हुई तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट।

September 2021

September 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त।

September 30: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए ITR फाइल (कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट) जिनके अकाउंट बुक को ऑडिट करने की जरूरत है।

October 2021

October 15: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट।

October 30: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट।

October 31: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट।

November 2021

November 15: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट (सैलरी के अलावा)।

November 30: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आईटीआर (इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन या स्पेसिफाइड डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन)।

December 2021

December 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त।

सभार- https://hindi.news18.com/

Leave A Reply

Your email address will not be published.