एक बार प्रीमियम जमा कर जीवनभर करें कमाई, LIC की खास स्कीम से

21

 LIC की जीवन शांति बीमा पॉलिसी आपके ​भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाने में मदद कर सकती है। यह एक सिंगल प्रीमियम डिपॉजिट पेंशन प्लान है, जिसमें पहली किस्त के भुगतान के बाद से आपको पैसे मिलने लगेंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक खास पॉलिसी आपको पसंद आ सकती है. एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम ‘जीवन शांति’ (LIC Jeevan Shanti Policy) है. इस पॉलिसी की सबसे खास बात है कि यह पेंशन के जरिए भविष्य को वित्तिय रूप से सुरक्षा प्रदान करती है. अगर उदाहरण की मदद से इस पॉलिसी की खासियत को समझें तो मान लीजिए कि 50 वर्ष की उम्र का कोई व्यक्ति इस पॉलिसी में 10.18 लाख रुपये लगाता है तो उन्हें तुरंत 65,600 रुपये का सालाना पेंशन मिलने लगेगा. हालांकि, इसके साथ कुछ शर्तें भी हैं।

एलआईसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह पॉलिसी एक नॉन—लिंक्ड प्लान है. साथ ही यह एकल प्रीमियम वार्षिकी योजना है जिसमें बीमा धारक को तत्काल वार्षिकी या स्थगित वार्षिकी चुनने का विकल्प है।

कैसे खरीद सकते हैं यह पॉलिसी?

इस योजना को ऑफलाइन और साथ ही ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। एलआईसी की जीवन शांति एक व्यापक वार्षिकी योजना है जिसमें व्यक्ति और उसके परिवार को भी लाभ मिलेगा।

पॉलिसी की अन्य विशेषताएं

इस पॉलिसी की विशेषंताएं कुछ इस प्रकार हैं ……………………….

  • लोन की सुविधा-
  • 3 माह बाद कभी भी सरेंडर (बिना) किसी मेडिकल डॉक्यूमेंट के –
  • तुरंत या 1 से 20 वर्ष के बीच कभी भी पेंशन प्रारम्भ –
  • जॉइंट लाइफ ऑप्शन में किसी भी क्लोज रिलेटिव को शामिल कर सकते हैं –
  •  तुरंत पेंशन लगभग जीवन अक्षय VI के ही बराबर –
  •  5 वर्ष से 20 वर्ष के बीच पेंशन दर 9.18 फीसदी से 19.23 फीसदी तक जीवन पर्यंत गारंटी –
  • आयकर में छूट –

पेंशन का गणित?

अगर 50 वर्ष का व्यक्ति 10,18,000 रुपये पॉलिसी में लगाता है तो उसे तुरंत 65600 वार्षिक पेंशन मिलेगी। किन्तु Deferred ऑप्शन के अंतर्गत उसे निम्न धनराशि मिलेगी:-

1 वर्ष बाद- 69300 वार्षिक

5 वर्ष बाद- 91800 वार्षिक

10 वर्ष बाद- 128300 वार्षिक

15 वर्ष बाद- 169500 वार्षिक

20 वर्ष बाद- 192300 वार्षिक

महत्वपूर्ण बात यह है कि उपरोक्त दरों की जीवनपर्यन्त गारंटी है।

किस उम्र के लोग उठा सकते हैं लाभ

 LIC की इस योजना को न्यूनतम 30 वर्ष तथा अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं. जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 वर्ष बाद तथा इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है।

 तत्काल और स्थगित वार्षिकी दोनों विकल्पों के लिए पॉलिसी को लेते समय सालाना दरों की गारंटी दी जाएगी। योजना के तहत विभिन्न वार्षिकी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के मोड उपलब्ध है। एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है। इस योजना को ऑफ़लाइन और साथ ही ऑनलाइन दोनों प्रकार से खरीदा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.