युवाओं को मिली अधिक नौकरियां’, ESIC ने जून में 20 लाख से अधिक नए सदस्य जोड़े

4

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने जून में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 20.27 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार युवाओं के लिए अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है। जून में जोड़े गए 20.27 लाख कर्मचारियों में से 9.77 लाख 25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। यह कुल संख्या का 48.22 प्रतिशत बैठता है। इसी अवधि में 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी ईएसआईसी से जुड़े हैं।

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने जून में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 20.27 लाख नए सदस्य जोड़े हैं।

कितने नए प्रतिष्ठानों पंजीकरण

जून में लगभग 24,298 नए प्रतिष्ठानों का पंजीकरण हुआ और उन्हें ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया। श्रम मंत्रालय के एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि ईएसआईसी के पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि जून 2023 में 20.27 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।

आंकड़ों के अनुसार, युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं। जून में जोड़े गए 20.27 लाख कर्मचारियों में से 9.77 लाख 25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। यह कुल संख्या का 48.22 प्रतिशत बैठता है।

आंकड़े क्या कहते हैं?

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चला कि जून में ईएसआईसी के साथ 3.87 लाख नई महिला सदस्य जुड़ी हैं। वहीं, इसी अवधि में 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी ईएसआईसी से जुड़े हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.