एफडी को छोड़ एसआईपी में निवेश कर रहे लोग, इन्‍वेस्‍टमेंट के मामले में इन्‍वेस्‍टर की पसंद बदल रही

5

भोपाल। म्यूचुअल फंड्स और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (SIP) ने साल 2023 में नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। एक्सिस म्यूचुअल फंड में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बी गोपकुमार के मुताबिक ऐसा फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के घटने से हुआ है। एक्सिस के चीफ बिजनेस ऑफिसर राघव अयंगर ने कहा कि ये बदलाव प्रमोशन, एजुकेशन और जल्दी डिलीवरी की वजह से है।

भारत में बचत को लेकर बड़ा बदलाव हो रहा  

विशेषज्ञों का कहना है कि व्यक्ति अपनी पहली सैलरी से FD नहीं, बल्कि SIP में निवेश करता है। विशेषज्ञों के हिसाब से ये भारत में सेविंग्स को लेकर एक बड़ा मूलभूत बदलाव है।

सूत्रों के अनुसार म्यूचुअल फंड्स अब सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाने में सहायता की है। अपनी मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित नई स्कीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग एक स्ट्रक्चर थील है और सरकार के बढ़ावा देने से सेक्टर में बहुत से नए अवसर आए हैं।

2024 अच्छा रहने की उम्‍मीद

एक्सिस AMC ने हाल ही में लॉन्च की गई 10 इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग में से सिर्फ चार में भी हिस्सा लिया था। इसकी वजह सीमित अलॉटमेंट और स्मॉल कैप IPO की ज्यादा संख्या रही। हालांकि गोपकुमार ने कहा कि वो अगली तीन-चार तिमाहियों में इन कंपनियों को देखेंगे और उसके बाद शामिल होने पर विचार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.