MP Global Dialogue 2025: निवेशकों के लिए 18 पारदर्शी औद्योगिक नीतियाँ लागू, निवेशकों का “दूसरा घर” MP
मध्यप्रदेश को निवेश के नये हब के रुप में वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में फ्रेंड्स ऑफ एमपी इंटरनेशनल समूह के साथ आत्मीय संवाद किया…
उन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश के अनंत अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अब देश का सर्वाधिक प्रगतिशील राज्य बन चुका है, जहां निवेशकों के लिए 18 पारदर्शी औद्योगिक नीतियाँ लागू की गई हैं। सरकार की सिंगल विंडो सुविधा, बिजली कनेक्शन में छूट, प्रति श्रमिक ₹5000 की सहायता, और मेडिकल संस्थानों के लिए ₹1 में भूमि जैसे प्रस्ताव निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।
निवेशकों का “दूसरा घर” MP
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को निवेशकों का “दूसरा घर” बताते हुए प्रवासी भारतीयों से कहा,
“आप निश्चिंत होकर निवेश करें…मध्यप्रदेश सरकार आपको रिटर्न गिफ्ट देने में कोई कमी नहीं रखेगी।”
उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में मिले 30 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी और कहा कि
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की प्रगति के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी तेजी से औद्योगिक और सामाजिक विकास के नए आयाम गढ़ रहा है…
वसुधैव कुटुंबकम की भावना
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जी ने प्रवासी भारतीयों द्वारा दुबई में स्थापित सफल उद्योगों, धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों, तथा भारतीयता की मिठास को रेखांकित करते हुए इसे
“वसुधैव कुटुंबकम” की भावना बताया।
इससे पहले सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्थानीय भारतीय समुदाय और प्रवासी भारतीयों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री जी ने भी स्वयं डमरू बजाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।