निवेश से समृद्धि की ओर एक सशक्त कदम: मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2025

31

विजनरी नेतृत्व में खनन क्षेत्र का नया अध्याय

विजनरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खनिज संपदा से समृद्ध मध्यप्रदेश अब खनन क्षेत्र में नवाचार, पारदर्शिता और सतत विकास का नया अध्याय लिख रहा है।
इसी कड़ी में 23 अगस्त को कटनी में होने जा रहा है ‘मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव’ का आयोजन, जहां निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ खनन के क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर संवाद होगा।
यह कॉन्क्लेव निवेशकों को आकर्षित करने के साथ खनन से जुड़े विभिन्न पहलुओ जैसे वैल्यू एडिशन, स्मार्ट माइनिंग तकनीक, भूमि पुनर्वास और कौशल विकास पर केंद्रित संवाद का भी अवसर प्रदान करेगा।

खनिज संपदा और उद्योग संभावनाएँ

मध्यप्रदेश तांबा, मैंगनीज, चूना पत्थर, बॉक्साइट, डोलोमाइट, संगमरमर, बलुआ पत्थर और औद्योगिक खनिजों के समृद्ध भंडार से संपन्न है, जो खनिज-आधारित उद्योगों के लिए अपार संभावनाएँ प्रदान करता है।

विशेषज्ञों की पैनल चर्चाएँ और नई रणनीतियाँ

इस कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों की पैनल चर्चाओं से खनिज-आधारित उद्योगों के लिए बेहतर रणनीतियाँ उभरेंगी।
मध्यप्रदेश को खनन क्षेत्र में सर्कुलर इकॉनमी, डिजिटल समाधान और स्थानीय समुदायों की सहभागिता के माध्यम से देश में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में यह कॉन्क्लेव एक मजबूत पहल है।

नई तकनीक और सहयोगी पहल

इस अवसर पर ई-चेक गेट प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा।
साथ ही IIT (ISM) धनबाद और IISER भोपाल के साथ MoU भी किए जाएंगे।

प्रदेश की प्रगति और रोजगार सृजन

निसंदेह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इन प्रयासों से प्रदेश की खनिज संपदा के उचित उपयोग के साथ उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन के नए द्वार खुलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.