मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दुबई एवं स्पेन दौरा रहा विशेष, प्रदेश को ₹11 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

8

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास भी सफलता के नए प्रतिमान गढ़ रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी की 13 से 19 जुलाई तक की दुबई और स्पेन की यात्रा ने मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केन्द्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों ही देशों के निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उत्साह दिखाया है और इस यात्रा के दौरान प्रदेश को ₹11 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। कई प्रमुख कंपनियों के साथ MoU भी हुए हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.