ग्लोबल स्थानीय नवाचार एक्सचेंज 2025 – जर्मन प्रतिनिधिमंडल का चौथा दिवस भोपाल में

8

उच्चस्तरीय सरकारी बैठकें, उद्योग संवाद और B2B मैचमेकिंग से खुले नए अवसर

भोपाल, 21 अगस्त 2025

ग्लोबल स्थानीय नवाचार एक्सचेंज 2025 के तहत जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल का चौथा दिन भोपाल में सरकारी बैठकों, उद्योग जगत के साथ संवाद और स्थानीय नवाचार उद्यमों के साथ B2B मैचमेकिंग सत्र को समर्पित रहा। यह दौरा MPIDC के नेतृत्व में GIIC और IM Global के सहयोग से आयोजित हो रहा है और 18 से 22 अगस्त तक इंदौर व भोपाल में जारी रहेगा।

सरकारी बैठकें और निवेश आमंत्रण

प्रतिनिधिमंडल ने वल्लभ भवन में उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह से भेंट की।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक ढांचे, IT और डेटा सेंटर सुविधाओं और युवा उद्यमियों की ऊर्जा के साथ जर्मन कंपनियों के लिए अपार अवसर प्रस्तुत करता है।
विशेष रूप से Artificial Intelligence (AI) और DeepTech जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएँ अधिक हैं।

उद्योग जगत के साथ राउंडटेबल

MPIDC कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित राउंडटेबल में Technotask, Xtra Net Technologies, Xebia, BHEL, LNCT, Mansarovar, Oriental, Netlink सहित कई कंपनियों ने भाग लिया।
इस दौरान AI, DeepTech, Data Centres, IoT, ERP, Digital Transformation, Drone Technology और Healthcare Solutions जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

नवाचार और साझेदारी पर जोर

प्रतिनिधिमंडल ने MPSEDC का दौरा कर SWAN और डेटा सेंटर का अवलोकन किया।
Jehan Numa Palace Hotel में आयोजित सत्र में India Digital Transformation और MP Innovation & Startups System पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधियों ने भारत-यूरोप बाजार में ई-कॉमर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबिलिटी और हेल्थकेयर क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया।

B2B मैचमेकिंग और स्टार्टअप्स की सहभागिता

14 से अधिक स्टार्टअप्स जैसे BrandSmashers Tech, AlgoMath, Technomancy, RotenX, Nexora Cogniware, Spark VR, Adverto, Unibazar Technologies आदि ने B2B Matchmaking सत्र में भाग लिया और जर्मन कंपनियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया।

निष्कर्ष

इस चौथे दिन के संवादों ने यह स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश और जर्मनी के बीच तकनीक, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी की मजबूत संभावनाएँ मौजूद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.