IPO में निवेश का सुनहरा अवसर, 34 कंपनियां है लाइन में

6

आईपीओ की बाढ़ में निवेश का मौका

कोरोना संकट की वजह से मार्च में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। लेकिन उसके बाद से बाजार मजबूती की राह पर अग्रसर होता जा रहा है। अब कई कपनियां अपने आईपीओं लाने के लिए कतार में हैं जिसमें निवेश का वहुत अच्‍छा मौका कहा जा सकता है।

IPO लॉन्च की तैयारी

वर्तमान समय में बाजार मजबूती की राह पर अग्रसर है। मार्च में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों के साथ-साथ उन कंपनियों ने भी हाथ खींच लिए थे जो आईपीओ लाने की तैयारी में थीं।  लेकिन अब एक बार फिर निवेशकों को लगातार आईपीओ में निवेश का मौका मिलने वाला है।

34 कंपनियां हैं कतार में

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक 34 कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में खड़ी हैं।  बाजार नियामक से इन 34 कंपनियों को करीब 33,516 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है।  इनमें से 7 कंपनियों को कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के बाद मंजूरी मिली है। ये 7 कंपनियां नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, स्टोव क्राफ्ट (रिफाइंड), यूटीआई एएमसी, बार्बेक्यु-नेशन हॉस्पिटेलिटी, लखीठा इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज और हैप्पी माइंड्स हैं।

निवेश का मौका

इसके अलावा तीन और कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में हैं, बाजार नियामक से मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा करा दिए गए हैं। इन कंपनियों में जयकुमार कंस्ट्रक्शन, ग्लैंड फॉर्मा और कल्याण ज्वेलर्स हैं। ये तीनों के आईपीओ का अमाउंट 1875 करोड़ रुपये का होगा।

IPO में निवेश का सुनहरा मौका

नियम के मुताबिक सेबी से मंजूरी के बाद कंपनी को एक साल के भीतर आईपीओ लॉन्च करना होता है। लेकिन कोरोना संकट की वजह से सेबी ने अप्रैल-2020 में 6 महीने का और छूट देने का ऐलान किया। इसलिए अब एक के बाद एक कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक 34 कंपनियां आईपीओ लाने की कतार में खड़ी हैं। बाजार नियामक से इन 34 कंपनियों को करीब 33,516 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है। इनमें से 7 कंपनियों को कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के बाद मंजूरी मिली है। ये 7 कंपनियां नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, स्टोव क्राफ्ट (रिफाइंड), यूटीआई एएमसी, बार्बेक्यु-नेशन हॉस्पिटेलिटी, लखीठा इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज और हैप्पी माइंड्स हैं।

आईपीओ लाने की तैयारी में
इसके अलावा तीन और कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में हैं, बाजार नियामक से मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा करा दिए गए हैं.इन कंपनियों में जयकुमार कंस्ट्रक्शन, ग्लैंड फॉर्मा और कल्याण ज्वेलर्स हैं। ये तीनों के आईपीओ का अमाउंट 1875 करोड़ रुपये का होगा।

IPO में निवेश का सुनहरा मौका
नियम के मुताबिक सेबी से मंजूरी के बाद कंपनी को एक साल के भीतर आईपीओ लॉन्च करना होता है। लेकिन कोरोना संकट की वजह से सेबी ने अप्रैल-2020 में 6 महीने का और छूट देने का ऐलान किया। इसलिए अब एक के बाद एक कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.