मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के तीसरे दिन बार्सिलोना में ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ बिजनेस फोरम को संबोधित किया

3

सीएम डॉ. यादव बोले – भारत और स्पेन लोकतांत्रिक मूल्यों और नवाचारों के साथ खड़े दिखाई देते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को बार्सिलोना शहर के होटल इंटर कॉन्टिनेनटल में आयोजित इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम को संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्योग, नवाचार, सांस्कृतिक सहयोग और वैश्विक साझेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।


  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूरोप की आंख बार्सिलोना को भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश की ओर से प्रणाम करता हूं।
  • स्पेन और बार्सिलोना नवाचारों का शहर है। बार्सिलोना सपनों के शहर जैसा है, जिस पर मां सरस्वती की कृपा है। यहां के लोग अपने अतीत को साथ रखना चाहते हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत के साथ विकास के मंत्र को स्पेन भी चरितार्थ करता है। बार्सिलोना ने विकास और नवाचार का नया मार्ग दिखाया है।
  • मध्य प्रदेश भी स्थिर शासन और सरल प्रक्रियाओं और तेज निर्णयों के मामले में दुनिया का विश्वास जुटाते हुए आगे बढ़ रहा है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
  • भारत और स्पेन लोकतांत्रिक मूल्यों और नवाचारों के साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं। 9 बिलियन डॉलर से अधिक द्विपक्षीय व्यापार है। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में बड़ी साझेदारी है।
  • स्पेन में आप सभी से मिलकर सबसे अधिक आनंद की अनुभूति हुई है। यहां इंडिटेक्स विटिज के बाद पता चला कि मध्य प्रदेश का कॉटन और यहां की तकनीक मिलकर प्रगति कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश और बार्सिलोना जुड़ावा भाईयों की तरह हैं। बार्सिलोना ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल को भी आगे बढ़ा रहा है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश भी किसानों को 32 लाख सोलर पंप बांटकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर में देश-दुनिया में अपना स्थान बनाना चाहता है।
  • सभी यूरोपियन देशों की आबादी 74 करोड़ है, लेकिन भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्य सामग्री बांटी जा रही है।
  • स्पेन की आबादी के बराबर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशुल्क आवास उपलब्ध कराए हैं।
  • भारतीय संस्कृति जियो और जीने दो पर विश्वास करती है। भारत यूरोपियन देशों के साथ साझेदारी के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
  • मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ते हुए फूड, टैक्सटाइल समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। आज डेटा सेंटर के लिए एमओयू साइन हुआ है।
  • राज्य सरकार आगामी वर्ष 2026 को भारत-स्पेन सांस्कृतिक सहयोग वर्ष के रूप में मनाएंगे। इसके अंतर्गत साहित्य, कला और फिल्म आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निष्कर्ष

बार्सिलोना में दिया गया यह संदेश संकेत करता है कि मध्यप्रदेश स्वयं को केवल भारत का हृदय प्रदेश ही नहीं, बल्कि यूरोप सहित वैश्विक साझेदारियों के लिए तैयार निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है। ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल, खाद्य, डेटा सेंटर और सांस्कृतिक सहयोग वाले क्षेत्रों में स्पेन के साथ संयुक्त पहलें आगे बढ़ सकती हैं—विशेषकर जब 2026 को भारत-स्पेन सांस्कृतिक सहयोग वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.