प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विज़न और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प, MP बनेगा नई औद्योगिक क्रांति का केंद्र

32

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, प्रदेश निवेश और उद्योग का ऐसा गंतव्य बन रहा है, जिसकी चमक आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया देखेगी।
“फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन” की दूरदर्शी अवधारणा के साथ धार में स्थापित हो रहा है पीएम मित्रा पार्क, जो मध्यप्रदेश को भारत का अगला टेक्सटाइल हब बनाने वाला है।
इस परियोजना से एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।

2,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित होगा पार्क

लगभग 2,158 एकड़ में फैले और 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित हो रहे इस पार्क में अत्याधुनिक अधोसंरचना तैयार की जा रही है। ग्रीनफील्ड परियोजना के रूप में विकसित हो रहे इस पार्क में सीईटीपी, सौर ऊर्जा संयंत्र, श्रमिक आवास, पावर सब-स्टेशन, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज और प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं शामिल हैं। पार्क में अब तक 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के इंटेंशन-टू-इन्वेस्ट प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

पीएम मित्रा पार्क के लिए विशेष प्रयोजन वाहन का गठन

राज्य सरकार ने पीएम मित्रा पार्क के लिए विशेष प्रयोजन वाहन का गठन किया है और निर्माण गतिविधियां तेज़ी से प्रगति पर हैं। 60 प्रतिशत साइट लेवलिंग और मुख्य द्वार का निर्माण पूरा हो चुका है। 6-लेन कनेक्टिविटी रोड, 220 केवीए पावर लाइन और 20 एमएलडी जलापूर्ति जैसी बाहरी परियोजनाएं भी शीघ्र पूरी होने जा रही हैं। पीएम मित्रा पार्क न सिर्फ उद्योगों के लिए नया गंतव्य बनेगा, बल्कि प्रदेश को “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान की धुरी भी बनाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विज़न और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संकल्प, दोनों मिलकर मध्यप्रदेश को औद्योगिक क्रांति के नए युग में प्रवेश दिला रहे हैं। पीएम मित्रा पार्क सिर्फ एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि युवाओं के लिए अवसर, उद्योगों के लिए सहारा और प्रदेश की प्रगति का नया अध्याय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.