45000 के पार पहुंचा सोना, 1890 रुपये उछली चांदी

4
4

देश में कोरोना महामारी को रोकन के लिए लॉकडाउन के चलते सर्राफा बाजार भले ही बंद है पर बुलियन मार्केट में मंगलावर को सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 10 ग्राम सोना 1185 रुपये चढ़कर  45121 रुपये पर पहुंच गया है जबकि चांदी भी 1890 रुपये प्रति किलोग्राम उछल कर 42200 पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के आज सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे।

धातु   शुद्धता  7 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम)      3 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम)      रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

PURITY AM PM

Gold      999         45121    43936    1185

Gold      995         44940    43760    1180

Gold      916         41331    40245    1086

Gold      750         33841    32952    889

Gold      585         26396    25703    693

Silver     999         42200    40310    1890

बता दें भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस लॉकडाउन के कारण भारत में आवश्यक सामानों व सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां बंद पड़ी हुई हैं। लॉकडाउन के चलते देश में सोने का हाजिर बाजार सोमवार को भी बंद रहा।

वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार शाम वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 1.33 फीसद या 21.59 डॉलर की तेजी के साथ 1,642.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

]]>
Leave A Reply

Your email address will not be published.