ला लीगा में छाए सीएम डॉ. मोहन यादव | स्पेन विज़िट में एमपी ब्रांडिंग की संभावनाएं

21
  • सीएम डॉ. यादव 19 जुलाई तक स्पेन की यात्रा पर
  • ला लीगा के बिजनेस प्रबंध निदेशक वेगा से की चर्चा
  • प्रदेश के मुखिया ने साझेदारी के लिए रखे कई प्रस्ताव

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15-19 जुलाई तक स्पेन की यात्रा पर हैं। उन्होंने स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 16 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध ला लीगा मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरे के बीच वे पूरे ला लीगा में छा गए। ला लीगा के प्रबंधकों को उनका अंदाज बेहद पसंद आया।

ला लीगा के बिजनेस प्रबंध निदेशक जॉर्ज डे ला वेगा ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दोनों के बीच फुटबॉल और अन्य मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने वेगा को मध्यप्रदेश की खूबियों और खेल गतिविधियों की जानकारी दी।


एमपी की ब्रांडिंग की पेशकश:

उन्होंने इस दौरान कहा कि ला लीगा की विशेषज्ञता मध्यप्रदेश तक भी पहुंचनी चाहिए। इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि ला लीगा के मैचों के दौरान मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग की जाए।


सोशल मीडिया पर सराहना:

गौरतलब है कि, सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद ला लीगा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात की प्रशंसा की गई।


सीएम डॉ. यादव के प्रस्ताव:

  • PPP मॉडल पर फुटबॉल एक्सीलेंस सेंटर
  • स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन
  • स्पेनिश कोचिंग आधारित यूथ ट्रेनिंग प्रोग्राम
  • रोजगार सृजन, अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग, सांस्कृतिक पर्यटन
  • ला लीगा मैचों में एमपी की सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग

क्या है ला लीगा:

ला लीगा स्पेन की प्रमुख पेशेवर फुटबॉल लीग है। इसके मैचों का पूरी दुनिया इंतजार करती है। इससे साझेदारी के बाद मध्यप्रदेश में स्पोर्ट्स और टूरिज्म को मजबूती मिलेगी।

भारत में भी ला लीगा का रोमांच चरम पर होता है और दर्शकों की संख्या करोड़ों में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.