मध्यप्रदेश स्टार्टअप्स के लिए नई उद्यमी सहायता योजना

52

Entrepreneur in Residence Assistance Scheme की घोषणा

मध्यप्रदेश सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए Entrepreneur in Residence Assistance Scheme की घोषणा की है।
यह योजना उन स्टार्टअप्स के लिए है, जिन्हें 24 फरवरी 2025 (मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 लागू होने की तारीख) या उसके बाद DPIIT मान्यता प्राप्त हुई है।

योजना के लाभ

पात्र स्टार्टअप्स को ₹10,000/- प्रति माह की वित्तीय सहायता मिलेगी, जो अधिकतम 1 वर्ष तक यानी कुल ₹1.20 लाख तक होगी।
यह सहायता स्टार्टअप्स को प्रारंभिक चरण में आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगी।

योजना की शर्तें

  1. स्टार्टअप को DPIIT मान्यता प्राप्त होने के 2 वर्ष के भीतर आवेदन करना होगा।
  2. योजना शुरू होने के 3 माह बाद और उसके बाद हर 3 माह में प्रगति रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य है।

विस्तृत जानकारी के लिए

लिंक पर जाएं: यहाँ क्लिक करें

संपर्क जानकारी

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए स्टार्टअप्स
📧 [email protected] पर ईमेल करें
📞 कार्य समय में कॉल करें: +91 755 35 24017

स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती की दिशा में कदम

यह योजना मध्यप्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.