RBI में नोटबंदी के बाद लौटे 1000 के 99% नोट

12

नोटबंदी के 8 महीने बाद भी यह न बताया जाना कि कितने पुराने नोट वापस आए हैं, आम आदमी से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक को हैरान करने वाली बात थी। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक आंकड़ा देते हुए बताया है कि लगभग 99% 1000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2017 तक 8,925 करोड़ के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। RBI के मुताबिक, ‘सर्कुलेशन वाले नोट’ वे हैं जो रिजर्व बैंक से बाहर हैं। वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार के 3 फरवरी को दिए गए बयान के मुताबिक 8 नवंबर तक 6.86 करोड़ रुपये से ज्यादा के 1000 के नोट सर्कुलेशन में थे। मार्च 2017 तक सर्कुलेशन वाले 1000 के नोट कुल नोटों का 1.3 प्रतिशत थे। इसका मतलब 98.7 प्रतिशत नोट RBI में लौट आए थे। इसका मतलब 98.7% 1000 के नोट ही आरबीआई में वापस आए हैं। इस बारे में जब RBI से बात करने की कोशिश की गई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जेएनयू में अर्थशास्त्र के प्रफेसर सुरजीत मजूमदार ने कहा, ‘जिस तरह 100 के नोट वापस आए हैं उसी तरह 500 के नोट भी वापस आए होंगे। इसका मतलब ना के बराबर कालाधन खत्म हुआ है।’ उन्होंने कहा कि नोटबंदी में 15.4 लाख करोड़ की करंसी चलन से बाहर की गई थी। इसमें से 44 प्रतिशत 1000 के नोट थे और 56 प्रतिशत 500 के। बता दें कि जून में सरकार ने कहा था कि RBI अब भी वापस आए नोटों की गिनती कर रही है और इसे गिनने में समय लग सकता है। curtsey: http://navbharattimes.indiatimes.com]]>

Leave A Reply

Your email address will not be published.