165 अंकों की गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी भी कमजोर

7

शुक्रवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55 बजे 165.98 अंकों की कमजोरी के साथ 26,393.94 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 55.65 अंकों की कमजोरी बढ़त के साथ 8,137.25 पर कारोबार करते देखे गए. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 122.55 अंकों की गिरावट के साथ 26,437.37 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.35 अंकों की कमजोरी के साथ 8,153.55 पर खुला. इससे पहले गुरूवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.89 अंकों की गिरावट के साथ 26,559.92 पर और निफ्टी 31.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,192.90 पर बंद हुए थे.]]>

Leave A Reply

Your email address will not be published.