पीएम मोदी सोशल मीडिया को अलविदा कह सकते हैं लोगों ने दी प्रतिक्रिया
क्या मिली प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा कि क्या हमारे देश ने सोशल मीडिया नेटवर्किंग के लिए कोई और बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया है जो आप फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम छोड़ने की सोच रहे हैं? अगर ऐसा है तो ठीक नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि वे इस फैसले का समर्थन करते हैं और उम्मीद है कि कोई देसी प्लेटफॉर्म बनेगा जहां सरकार के अच्छे कार्यों की जानकारी प्रदान की जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि नए मीडिया प्लेटफॉर्म की उम्मीद है जो पक्षपातों से दूर रहेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपका सोचना सही है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर अपशब्दों और अफवाहों की भरमार है, इसी कारण से माहौल बिगड़ रहा है। इससे अच्छा आप इसे छोड़ रहे हैं।
]]>