इकॉनमी को शुरू करने की बिल गेट्स की 5 रणनीति

6

कोरोना महामारी के सक्रमाण के कारण पूरी दुनिया परेशान है। इस महामारी के कारण इकॉनामी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इकॉनमी को बचाने के लिए बिल गेट्स ने पांच सूत्रीय विचार अपने ब्लॉग के जरिए दिए हैं। इस महामारी के कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था मंदी के कोख में समा गई है। IMF की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और चीन को छोड़ दें तो इस साल लगभग सभी विकसित देशों की विकास दर नेगेटिव रहने वाली है। ऐसे में सभी देश कॉर्पोरेट लीडर्स की मदद से इकॉनमी को फिर शुरू करने की कार्य योजना पर काम कर रहे हैं। ऐसे हालात में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स  ने ब्लॉग के जरिए कोरोना को रोकने के उपायों पर अपने विचार रखें हैं। अपने ब्लॉग में गेट्स ने इकॉनमी को दोबारा शुरू करने को लेकर सभी देशों की अपनी सलाह दी है। उन्होंने इस महामारी की तुलना वर्ल्ड वार से करते हुए कहा कि अंतर बस इतना है कि इस लड़ाई में सभी देश एक तरफ हैं।

इनोवेशन का समय

बिल गेट्स का मानना है कि हमें अब कुछ इनोवेटिंव करना होगा ताकि इस बुरे समय की भरपाई की जा सके। उनका मानना है कि टेस्टिंग के तरीके में नयापन लाना, वैक्सीन और सरकार द्वारा लिए गए कड़े प्रशासनिक फैसलों से ही कोरोना महामारी के विस्तार को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जरूरत के हिसाब से दुनिया में कई बड़े आविष्कार हुए। इसमें रडार , टॉरपीड, कोड-ब्रेकिंग जैसे खोज शामिल हैं। इन खोज की वजह से युद्ध का अंत जल्द हुआ।

पांच बिंदु

गेट्स ने करोना से लड़ने के लिए पांच प्रमुख बिंदुओं पर फोकस किया है। उनका कहना है कि – ट्रीटमेंट, वैक्सीन, टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और इकॉनमी को शुरू करने की ठोस रणनीति में शामिल हो । इन पांच बिंदुओं पर फोकस कर ही हालात सुधारे जा सकते हैं।

बेरोजगारी की समस्या

बेरोजगारी की समस्‍या को दूर करने के उपाए किए जाने की जरूरत । अर्थव्यव्था पर कोरोना के असर को लेकर उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या इतनी तेजी से आज तक कभी पैदा नहीं हुई। पूरी दुनिया में हर सेक्टर में कामकाज ठप हैं। इसके पीछे सरकार की कोई रणनीति नहीं है, इस बात का ध्यान रखें।

वैक्सीन की आवश्‍यकता

कोरोना के इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि हर किसी को बाहर जाने में डर लग रहा है। इसलिए उस इलाज की जरूरत है जिससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें, तभी वे घर के बाहर आजादी के साथ घूम पाएंगे। इसके लिए वैक्सीन एकमात्र उम्मीद है। जब तक वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती है, दुनिया वैसी नहीं रह जाएगी जैसी कोरोना से पहले थी। इसलिए वैक्‍सीन को जल्‍द से जल्‍द तैयार करने की जरूरत है।

हर व्‍यक्ति को लगे वैक्सीन

बिल गेट्स का यहां तक कहना था कि जब वैक्सीन तैयार हो जाएगी सही यह होगा कि दुनिया की पूरी आबादी (लगभग 700 करोड़) को वैक्सीन लगे। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जब वैक्सी तैयार हो जाएगी तो इसे पाने की होड़ मच जाएगी, इसलिए बहुत बड़े पैमाने पर वैक्सीन तैयार करने की जरूरत होगी जिससे हालात बिगड़े नहीं। इसलिए वैक्‍सीन तैयार होने के बाद इसे पूरी दुनिया में उपलब्‍ध हो सकने लायक बनाया जाना चाहिए।

]]>
Leave A Reply

Your email address will not be published.