एसबीआई ग्राहक को 18 सितंबर से एटीएम से कैश निकालने के लिए मोबाइल रखना होगा साथ

16

     आप अपने डेबिट कार्ड के माध्‍यम से एटीएम से पैसे की निकासी करने जा रहे हैं, तो अभी से ही आप अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाना न भूले। इसका बहुत बड़ा कारण यह है यह कि अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल के आप एटीएम से पैसे की निकासी नहीं कर पाएगे। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई एटीएम से पैसों की निकासी को लेकर आगामी 18 सितंबर से नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।  नियमों में बदलाव के बाद एसबीआई का कोई भी ग्राहक साथ में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाए बिना एटीएम से पैसों की निकासी नहीं कर सकेगा।  बैंक की ओर से यह कदम ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।

क्या नियम

18 सितंबर से नियमों में बदलाव किए जाने के बाद एसबीआई द्वारा एटीएम से पैसों की निकासी के लिए उसका कोई भी ग्राहक जब अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाएगा, तभी पैसा निकाल सकेगा।  क्योंकि, एटीएम से होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से एसबीआई ने वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित एटीएम से निकासी सुविधा को चौबीसों घंटे लागू करने का फैसला किया है। यह सुविधा देश भर के सभी एसबीआई एटीएम पर लागू होगी।  इससे पहले बैंक ने 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर ओटीपी आधारित नकदी निकासी को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पेश किया था।

नकदी लिए ये काम

10,000 रुपये या ज्यादा की राशि के लिए एसबीआई के डेबिट कार्डधारकों को हर बार अपनी डेबिट कार्ड पिन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालना होगा। बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 24×7 ओटीपी आधारित नकदी निकासी की सुविधा को पेश करने के साथ एसबीआई ने एटीएम नकदी लेनदेन में अपने सुरक्षा के स्तर को और मजबूत किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.