दिसंबर से बदल रहे हैं RTGS सहित चार नियम

7
दिसंबर 2020 के प्रथम दिवस से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के बदलाव होने जा रहे हैं।  इसमें RTGS, रेलवे और गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियम परिवर्तित हो जाएंगे,  जिसका सीधा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ने वाला है। उल्‍लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को लेकर बदलाव किऐ हैं। ये नए नियम कैश ट्रांसफर से जुड़े हैं।
RTGS का लाभ
वर्ष के आखिरी माह अर्थात 1 दिसंबर से पैसों के लेन-देन से जुड़े इस नियम में आपका बैंक बदलाव करने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)  के द्वारा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को 24x7x365 उपलब्ध करने की घोषणा की गई थी। जो कि दिसंबर 2020 से लागू हो जाएगा। इसका अर्थ  सीधा है कि अब बैंक ग्राहक RTGS के माध्यम से चौबीसों घंटे मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। अतेव वर्तमान में RTGS सिस्टम माह के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर सप्‍ताह के सभी कामकाजी दिवस में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होगी।
प्रीमियम में बदलाव
प्रीमियम में बदलाव किया जा सकेगा। अब 5 वर्ष के बाद बीमाधारक प्रीमियम की राशि को 50 प्रतिशत  तक घटा सकता है। अर्थात् वह आधी किस्त के साथ भी अपनी पॉलिसी जारी रख पाएगा।
दिसंबर से नई ट्रेनें
इंडियन रेलवे 1 दिसंबर से कई नई ट्रेनें चलाने जा रहा है। आपको बता दें कोरोना संकट के बाद रेलवे निरंतर कई नई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी कठी में 1 दिसंबर से भी कुछ नई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल जैसी ट्रेने शामिल हैं।
रसोई गैस की कीमतें
प्रति माह पहली तारीख को सरकार रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती है। अर्थात् 1 दिसंबर को भी देशभर में रसोई गैस के दामों में परिवर्तन होगा। पिछले महीनों से इन दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। 1 दिसंबर को गैस के दामों  में परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है।
 
 
Leave A Reply

Your email address will not be published.