जनवरी से महंगा हो जाएगा UPI ट्रांजैक्शन, थर्ड पार्टी ऐप्स से पेमेंट पर लगेगा अतिरिक्‍त चार्ज

9

देश में यूपीआई ट्रांजैक्‍शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद इसमें अत्‍यधिक तेजी देखने को मिली है। बड़े नगरों में इसका काफी अधिक उपयोग हो रहा है। लेकिन अब यह डिजि‍टल पेमेंट ग्राहकों के लिए परेशानी बन सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि अब इस पर सरकार ने एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। अगर कोई थर्ड पार्टी के ऐप्स से उपयोग कर UPI के माध्‍यम से ऑनलाइन पेमेंट करता है तो उसको एक्सट्रा चार्ज देना होगा।

Paytm को छूट

ग्राहकों को फोनपे (Phonepe), गूगलपे (Google Pay), एमेजॉन पे (Amazon Pay) जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स से पेमेंट करने पर एक्सट्रा चार्ज देना होगा। हालांकि पेटीएम (Paytm) जैसे ऐप पर NPCI ने कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगाया है।

एकाधिकार

सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में देश में UPI ट्रांजैक्शन का ग्राफ और तेजी से बढ़ेगा। यह डिजिटल भारत के लक्ष्य के लिए एक बेहतर संकेत है। लेकिन ऐसे में UPI ट्रांजैक्शन के मामले में किसी एक थर्ड पार्टी ऐप के एकाधिकार की संभावना हो सकती है, जो कि ठीक नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.