एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, संसद सत्र 29 जनवरी से
इस बार संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बार बजट सत्र का आयोजन दो चरण में किया जाएगा। प्रथम चरण में संसद की कार्यवाही 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगी। द्वतिय चरण में संसद की कार्यवाही आठ मार्च से आठ अप्रैल के मध्य होगी। 17वीं लोकसभा के पांचवें सत्र में 35 बैठकें की जाएंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री सीतारमण एक फरवरी को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी।