योगगुरु बाबा रामदेव की रुचि सोया के एफपीओ में कमाई का अच्‍छा अवसर 24 मार्च तक

12

यदि आप कम पूंजी से अच्छा पैसा बनाना चाहते हैं, तो योगगुरु बाबा रामदेव इसके लिए आपको भरपूर अवसर प्रदान कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद ग्रुप द्वारा संचालित रुचि सोया फॉलोऑन पब्लिक ऑफर यानी एफपीओ लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव के इस एफपीओ में 13,650 रुपये का निवेश करने के बाद आपको अच्छी कमाई की संभावना है। बाबा रामदेव के इस ऑफर का लाभ 24 मार्च यानी गुरुवार तक ही लिया जा सकता है।

ग्‍लोबल ब्रांड बनाने का प्रयास

योगगुरु बाबा रामदेव का कहना है कि उनकी कोशिश रुचि सोया को ग्लोबल ब्रांड बनाने की है। उनका कहना है कि उनकी यह कंपनी दुनिया भर में अपनी पहुंच बनाने के साथ ही भारत के ग्रामीण इलाकों में अपने डिस्ट्रीब्यूशन पर ध्यान केंद्रित करेगी। रुचि सोया अब मात्र कमोडिटी भर नहीं रह गई है, बल्कि यह एफएमसीजी, फूड बिजनेस और न्यूट्रासिटिकल का रूप ले चुकी है।

पूंजी बाजार में दस्तक देगी रुचि सोया

पतंजलि आयुर्वेद ग्रुप के नियंत्रण वाली रुचि सोया इंडस्ट्रीज 4,300 करोड़ रुपये के एफपीओ के साथ 24 मार्च को पूंजी बाजार में फिर से दस्तक देगी। इसके साथ ही रुचि सोया दिवालिया प्रक्रिया से गुजरने के बाद बाजार में दोबारा सूचीबद्ध होने वाली पहली कंपनी बन जाएगी। रुचि सोया के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण और गैर-कार्यकारी चेयरमैन बाबा रामदेव की अगुआई वाले प्रबंधन ने सोमवार को घोषणा की कि एफपीओ के लिए मूल्य दायरा 615-650 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

पंतजलि बेचेगी 19 प्रतिशत भागीदारी

बाबा रामदेव के अनुसार, रुचि सोया में फिलहाल 98.9 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली पतंजलि शेयरों की ऊपरी दायरे पर खरीद होने पर करीब 19 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच देगी, जबकि निचले दायरे पर यह बिक्री करीब 18 प्रतिशत की होगी। उनका कहना है कि 25 प्रतिशत भागादारी सार्वजनिक करने की सेबी की शर्त को पूरा करने के लिए उसके बाकी 6-7 प्रतिशत भागीदारी की बिक्री दिसंबर, 2022 के पहले कर दी जाएगी। बाबा रामदेव का कहना है कि रुचि सोया इस भागीदारी बिक्री से जुटायी जाने वाली राशि में से 3,300 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने और शेष का अन्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी। पतंजलि ने दिवालिया हो चुकी रुचि सोया के लिए बोली दिसंबर, 2018 में जीती थी।

कैसे होगी कमाई?

कंपनी ने सेबी में दर्ज दस्तावेज में कहा है कि इस एफपीओ के लिए कम से कम 21 शेयरों का लॉट है. इसका अर्थ यह है कि इसमें निवेश करने के लिए आपको कम से कम 21 शेयर खरीदने होंगे. रुचि सोया ने प्रति शेयर के लिए 615 से 650 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। इसके हिसाब आप देखेंगे, तो रुचि सोया के 21 शेयर खरीदने के लिए आपको कम से कम 13,650 रुपये खर्च करने होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.